केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति कोरोना पॉजिटिव, AIIMS में कराया गया भर्ती

punjabkesari.in Saturday, Nov 28, 2020 - 09:01 PM (IST)

नेशनल डेस्कः केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को शनिवार सुबह चार बजे एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस से दिल्ली भेज दिया गया। वह एम्स में भर्ती हो गई हैं। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि साध्वी निरंजन ज्योति ने दिल्ली जाने की इच्छा जताई थी।

साध्वी की तबियत बिगड़ने पर शुक्रवार रात उन्हें हैलट अस्पताल के कोविड होल्डिंग एरिया के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। देर रात जांच में कोरोना की पुष्टि हुई। केंद्रीय मंत्री को 22 नवंबर से बुखार था। शुक्रवार को सीने में तेज दर्द उठने पर एलपीएस कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट में उनकी जांच की गई। यहां उनकी रिपोर्ट सामान्य आई थी।

सीएमओ डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि उनकी कोरोना एंटीजन रिपोर्ट निगेटिव आई थी। आरटीपीसीआर के लिए सैंपल भेजा गया है। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. आरबी कमल ने बताया कि कोरोना जांच के लिए केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति का सैंपल पुखरायां से आया था।सैंपल को पूल के साथ लगा दिया गया। तबीयत बिगड़ने पर उनका फिर से सैंपल लेकर जांच के लिए माइक्रोबायोलॉजी की कोविड लैब भेजा गया है।

21 नवंबर को दिल्ली से लौटीं केंद्रीय मंत्री के स्टाफ के दो कर्मचारियों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। जांच में उनके दोनों फेफड़ों में गंभीर संक्रमण है। इसे ध्यान में रखते हुए उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। वहीं कार्डियोलॉजी के निदेशक प्रो. विनय कृष्णा ने बताया कि जांच में केंद्रीय मंत्री की ईसीजी और अन्य रिपोर्ट सामान्य आई हैं।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News