दूल्हा बनेगा अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम! 20 साल छाेटी लड़की पर अाया दिल

punjabkesari.in Tuesday, Jul 18, 2017 - 12:38 PM (IST)

मुंबईः 1993 मुंबई बम धमाकों के दोषी गैंगस्टर अबू सलेम जल्द ही दूल्हा बनने की तैयारी में है। इसके लिए उसने पैरोल या अस्थायी जमानत की अर्जी कोर्ट में लगाई है। बीते माह ही सलेम को मुंबई बम धमाके मामलों में दोषी ठहराया गया है। सलेम का कहना है कि उसे रजिस्ट्रार के दफ्तर जाकर शादी की रस्म अदा करनी है। सलेम ने अपनी अर्जी में 2 हाईकोर्टों के आदेशों का हवाला देते हुए दावा किया है कि दोषियों को शादी करने के लिए इस तरह की राहत दी जा सकती है।

अबू सलेम की हाेने वाली बीवी का नाम कौसर बताया जा रहा है और वह 27 साल की है। सुनवाई के दौरान उसे अक्सर टाडा कोर्ट में देखा जाता है। चर्चा यह भी है कि कौसर ही अब मुंबई में उसका बिजनेस संभालती है। दोनों की मुलाकत सुनवाई के दौरान हुई थी, जाे बाद में प्यार में बदल गई। अबू सलेम की ये तीसरी शादी बताई जा रही है। इससे पहले वो समीरा से शादी करके उसे तलाक दे चुका है और बॉलीवुड एक्ट्रेस मोनिका बेदी से भी उनकी शादी के चर्चे रह चुके है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News