20 मिनट की बारिश में डूबते अंडरपास, गुरुग्राम के इंफ्रास्ट्रक्चर पर घिरी सरकार

punjabkesari.in Thursday, Aug 06, 2026 - 10:58 PM (IST)

नेशनल डेस्क : गुरुग्राम में बारिश के दौरान अंडरपासों में जलभराव की समस्या को लेकर एक बार फिर सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए गए हैं। आलोचकों का कहना है कि शहर को आधुनिक बनाने के नाम पर बड़े-बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट तो बनाए गए, लेकिन उनकी गुणवत्ता और जल निकासी व्यवस्था पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया।

For all those who think #Gurugram is all about 100 crore flats swanky Golf Course road Dwarka Expressway this also is Gurugram the Gurgaon that gave away its land it infrastructure to built millennium city Gurugram and that’s the reward .city deserved better @cmohry pic.twitter.com/9zOeeQFZZP

— Sumedha Sharma (@sumedhasharma86) August 6, 2026

आलोचना में खास तौर पर राजीव चौक और बाजघेरा अंडरपास का जिक्र किया गया है। बाजघेरा अंडरपास द्वारका एक्सप्रेसवे परियोजना का हिस्सा है। आरोप है कि 20 से 30 मिनट की बारिश के बाद ही इन अंडरपासों में पानी भर जाता है, जिससे यातायात प्रभावित होता है और कई दिनों तक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

👋😭Hello Goudi Media & Andhbhakts,

These are the two major underpasses built during the BJP's tenure in Gurugram, Rajiv Chowk and Bajghera Underpass. The latter is part of India's most expensive urban expressway, the Dwarka Expressway, inaugurated by Narendra Modi four times… pic.twitter.com/kWh5C9AQTG

— Manu🇮🇳🇮🇳 (@mshahi0024) August 6, 2026

आलोचकों का कहना है कि गुरुग्राम ने 'मिलेनियम सिटी' बनने के लिए अपनी जमीन और बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराया, लेकिन इसके बावजूद शहर को बेहतर और टिकाऊ इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं मिल सका। उनका दावा है कि दिल्ली-एनसीआर में बने कई अंडरपासों में भी इसी तरह की समस्याएं देखने को मिलती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News