Ujjain: भारी बारिश के बीच महाकाल मंदिर के पास दीवार गिरी, दो श्रद्धालुओं की मौत

punjabkesari.in Friday, Sep 27, 2024 - 08:21 PM (IST)

उज्जैनः मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। इसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच शुक्रवार देर शाम उज्जैन में बड़ा हादसा हो गया। यहां महाकाल मंदिर के चार नंबर गेट के पास बनी एक दीवार मिट्टी धंसने के चलते गिर गई। जानकारी के मुताबिक मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस-प्रशासन की टीम पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। दीवार गिरने से कुछ लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। अभी तक मलबे की चपेट में आने से एक और महिला समेत दो श्रद्धालुओं की मौत की सूचना है।


बारिश व पानी जमा होने से बचाव कार्य में दिक्कत हो रही है। सूत्रों के अनुसार हादसे में अब तक कुल करीब 10 लोग घायल हुए हैं। घायलों में बच्चे और महिलाएं शामिल है। घायल एक बच्चे के पैर में गंभीर चोटें लगी हैं, जिसे इंदौर के जिला अस्पताल में रेफर कर दिया है। पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में मिट्टी धंसने के कारण हादसा होने की सूचना है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Related News