5 May Petrol Diesel Price: 5 मई को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम, यहां चेक करें प्रमुख शहरों के रेट
punjabkesari.in Tuesday, May 05, 2026 - 09:18 AM (IST)
Fuel Prices: वैश्विक स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच तेल बाजारों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, लेकिन भारत में आम उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिली हुई है। 5 मई 2026 को देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने कीमतों को स्थिर रखते हुए लोगों को अचानक बढ़ोतरी के झटके से बचाने की कोशिश की है।
पश्चिम एशिया में जारी तनाव, खासकर ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच बढ़ती खींचतान, कच्चे तेल की सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ा रही है। दुनिया के कुल तेल परिवहन का लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरता है, जो इस समय संवेदनशील बना हुआ है। ऐसे हालात में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें अस्थिर बनी हुई हैं।
इसके बावजूद भारत में पेट्रोल और डीजल के रेट स्थिर रखे गए हैं, जो आम लोगों के लिए राहत की खबर है। हालांकि, प्रीमियम ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। अप्रैल से XP100 पेट्रोल ₹11 महंगा होकर ₹160 प्रति लीटर हो गया है, वहीं Xtra Green डीजल भी बढ़कर ₹92.99 प्रति लीटर पहुंच गया है।
निजी तेल कंपनियों ने अलग रुख अपनाया है। बेंगलुरु जैसे शहरों में Shell और Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर कीमतें ज्यादा देखी जा रही हैं। यहां पेट्रोल ₹119.85 और डीजल ₹123.52 प्रति लीटर तक पहुंच गया है।
पेट्रोल की कीमतों पर नजर डालें तो
Petrol Price Today:-
नई दिल्ली - ₹94.77
कोलकाता - ₹105.41
मुंबई - ₹103.54
चेन्नई - ₹100.84
गुड़गांव - ₹95.31
नोएडा - ₹94.90
बेंगलुरु - ₹102.96
भुवनेश्वर - ₹101.03
चंडीगढ़ - ₹94.30
हैदराबाद -₹107.50
जयपुर - ₹104.72
लखनऊ - ₹94.69
पटना- ₹105.34
तिरुवनंतपुरम - ₹107.48
Diesel Price Today: -
नई दिल्ली -₹87.67
कोलकाता - ₹92.02
मुंबई - ₹90.03
चेन्नई - ₹92.39
गुड़गांव - ₹87.78
नोएडा- ₹88.01
बेंगलुरु - ₹90.99
भुवनेश्वर - ₹92.60
चंडीगढ़- ₹82.45
हैदराबाद- ₹95.70
जयपुर - ₹90.21
लखनऊ - ₹87.81
पटना - ₹91.60
तिरुवनंतपुरम - ₹96.48
इंडियन ऑयल, BPCL और HPCL जैसी कंपनियां SMS सेवा के जरिए यह सुविधा देती हैं। ग्राहक अपने मोबाइल से एक साधारण मैसेज भेजकर तुरंत पेट्रोल-डीजल की कीमत की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
