कार की टक्कर से हवा में उछली दो महिलाएं, कैमरे में कैद हुई घटना

punjabkesari.in Monday, Oct 16, 2017 - 08:10 PM (IST)

भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सुबह एक तेज रफ्तार कार ने 2 महिला समेत एक बच्चे को टक्कर मार दी। घटना के बाद कार चालक वाहन लेकर फरार हो गया है। हादसे में 2 महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही तो वहीं बच्चा भी घायल हुआ है। दरअसल महिलाएं और बच्चा भोपाल के तलैया पुलिस स्टेशन के नजदीक सड़क किनारे जा रहे थे। इस दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें रौंद दिया। रोंगटे खड़े कर देने वाली यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।


हादसे में घायल राधा और कृष्णा बाई मैक्स अस्पताल में नौकरी करती है। सोमवार सुबह वे दोनों ड्यूटी के लिए मैक्स अस्पताल जा रही थी। वहीं, सड़क किनारे एक बच्चा अपने पिता के साथ खड़ा था। उसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार अल्टो कार ने चारों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के वक्त मौके पर मौजूद लोगों ने कार को रोकने का प्रयास किया लेकिन चालक भाग निकला। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह भदौरिया ने बताया कि कार चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आरोपी शीघ्र ही पहचान लिए जाएंगे।
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News