मध्यप्रदेश में तेज आंधी का कहर, दो लोगों की मौत व 15 से ​अधिक घायल

punjabkesari.in Monday, May 07, 2018 - 02:09 PM (IST)

नेशनल डेस्क: सुबह से दोपहर तक तेज धूप और भीषण गर्मी से बेहाल मध्यप्रदेश के चम्बल इलाके में रविवार शाम अचानक मौसम बदला और तेज आंधी चलने से 2 लोगों की मौत हो गई व 15 लोग घायल हो गए। इस प्राकृतिक आपदा में कई मकान और निर्माणाधीन दीवारें गिर गई व एक दर्जन से अधिक पेड़ टूट गये। 

जिले की अम्बाह तहसील के अनुविभागीय दंडाधिकारी आर एस बाकना ने बताया कि पोरसा क्षेत्र में रविवार शाम करीब चार बजे आयी तेज आंधी में संजय स्कूल के पीछे रहने वाले भीखम बघेल का मकान ढह गया। इसमें उसकी 60 वर्षीय पत्नी दाखश्री की मौत हो गई। दूसरी घटना में बायपास रोड पर मकान ढहने से एक 12 साल के किशोर विष्णु बघेल की मौत हो गई। वहीं तीन बच्चे और एक महिला घायल हो गयी। उन्होंने बताया कि पोरसा कस्बे के प्रेमपुरा, जोंटई रोड, टंकी के पास दीवारें गिरने से करीब 15 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को मुरैना के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।     
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News