मणिपुर में कांग्रेस के दो और विधायक भाजपा में शामिल

punjabkesari.in Sunday, Jul 16, 2017 - 12:29 AM (IST)

इंफाल : मणिपुर में कांग्रेस के दो और विधायक आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने पार्टी कार्यालय में लम्मले से विधायक के बीरेन और वांगजिंग से विधायक पी ब्रोजेन का पार्टी में स्वागत किया।

इससे पहले गत 28 अप्रैल को कांग्रेस के चार विधायक और तृणमूल के एकमात्र विधायक भाजपा में शामिल हुए थे। चुनावों में भाजपा के 21 विधायक जीते थे और अब इस तरह पार्टी विधायकों की संख्या 30 हो गई है। कांग्रेस ने 28 सीटें जीती थी और अब उसके विधायकों की संख्या घटकर 20 हो गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News