बिहार के जमुई से दो माओवादी गिरफ्तार ,भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

punjabkesari.in Wednesday, Dec 21, 2016 - 06:51 PM (IST)

जमुई : बिहार में जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र के झाझा-नरगंजो जंगल से पुलिस ने आज प्रतिबंधित भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के दो कट्टर उग्रवादियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस अधीक्षक जयंतकांत के निर्देश पर झाझा-नरगंजो जंगल में माओवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक ठिकाने पर छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान उक्त प्रतिबंधित संगठन के सोलो यादव और कारू मरांडी को गिरफ्तार किया गया। सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार माओवादियों के पास से दो हथियार और 100 किलोग्राम विस्फोटक के साथ ही अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया। माओवादियों से पूछताछ की जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News