बांग्लादेश चुनाव में बना नया इतिहासः BNP की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले दो हिंदू नेता बने सांसद

punjabkesari.in Monday, Feb 16, 2026 - 12:08 PM (IST)

International Desk:  बांग्लादेश में हाल ही में संपन्न आम चुनावों में अल्पसंख्यक समुदाय से चार सांसद चुने गए हैं, जिनमें दो हिंदू नेता—गयेश्वर चंद्र राय और निताई रॉय चौधरी शामिल हैं। ये दोनों नेता बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के टिकट पर विजयी हुए हैं। BNP मंगलवार को सरकार बनाने जा रही है।
 

कौन हैं हिंदू सांसद? 

गयेश्वर चंद्र राय

  • गयेश्वर चंद्र राय BNP की सर्वोच्च नीति निर्धारक स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य हैं।
  • उनका जन्म ढाका के केरानीगंज क्षेत्र में हुआ।  वे पहले राज्य मंत्री रह चुके हैं।
  • 2008 में उन्होंने पहली बार ढाका-3 सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन अवामी लीग के उम्मीदवार से हार गए थे।
  • 2018 में भी उन्हें इसी सीट से BNP ने मैदान में उतारा।
  • इस बार उन्होंने जमात-ए-इस्लामी समर्थित उम्मीदवार को हराकर जीत दर्ज की।

PunjabKesari

 निताई रॉय चौधरी

  • निताई रॉय चौधरी एक वरिष्ठ वकील, राजनीतिज्ञ और पूर्व मंत्री हैं।
  • उनका जन्म जनवरी 1949 में हुआ।
  • वे पहले सांसद रह चुके हैं और हुसैन मुहम्मद इरशाद सरकार में युवा एवं खेल मंत्री भी रहे।
  • वर्तमान में वे BNP के उपाध्यक्ष और शीर्ष नेतृत्व के प्रमुख रणनीतिक सलाहकार माने जाते हैं।
  • उन्होंने पश्चिमी मगुरा निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की।

PunjabKesari

 भारत के लिए क्यों अहम है यह चुनाव?
दो हिंदू सांसदों का चुना जाना भारत के लिए खास महत्व रखता है, क्योंकि हाल के वर्षों में बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हमलों से दोनों देशों के रिश्तों में तनाव आया था। भारत ने हिंदू परिधान कारखाना मजदूर दिपु चंद्र दास की कथित lynching और आगजनी की घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। अंतरिम सरकार, जिसकी अगुवाई मुहम्मद यूनुस कर रहे थे, ने कई घटनाओं को आपराधिक बताया था। वहीं, एमनेस्टी इंटरनेशनल और बांग्लादेश हिंदू बौद्ध ईसाई यूनिटी काउंसिल ने अल्पसंख्यकों पर सैकड़ों हमलों की रिपोर्ट दी थी।

PunjabKesari

अन्य दो अल्पसंख्यक सांसद कौन?

  • साचिंग प्रू बौद्ध समुदाय से, बंदरबन (मारमा जातीय समूह) से निर्वाचित
  • दिपेन देवान  चकमा समुदाय से, रंगामाटी सीट से विजयी
     

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News