चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा नेताओं के बीच चले लातघूंसे, वीडियो हुआ Viral
punjabkesari.in Friday, Apr 12, 2019 - 11:45 AM (IST)

नेशनल डेस्क: राजस्थान में अजमेर संसदीय सीट पर चुनाव प्रचार के दौरान भारतीय जनता पार्टी के दो नेता आपस में ही भीड़ गए। यही नहीं दोनों के बीच जमकर लातघूंसे भी चले। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें भाजपा कार्यकर्ता एक दूसरे के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।
#WATCH Rajasthan: Two groups of Bharatiya Janata Party (BJP) workers clash during a rally in Masuda, Ajmer. (11/4/19) pic.twitter.com/AMrJXTKlbg
— ANI (@ANI) April 12, 2019
दरअसल भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी अजमेर लोकसभा क्षेत्र के खरवा में प्रचार कर रहे थे, जहां भाजपा मंडल की ओर से आयोजित सभा में मंच संचालन को लेकर वहां मौजूद अजमेर देहात भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नवीन शर्मा और राजसमंद से टिकट के दावेदार रहे भंवर सिंह पलाड़ा गुट के लोगों में तकरार हो गई। बात इतनी बढ़ गई की पलाड़ा गुट से जुड़े लोगों ने नवीन शर्मा के साथ मारपीट की। इससे दोनों गुटों में हाथापाई हो गई। देखते ही देखते मंच लड़ाई का अखाड़ा बन गया और दोनों ओर से जमकर लात घूंसे चलाए गए।
आखिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोनों गुटों में किसी तरह बीच बचाव करके स्थिति संभाल ली। पूर्व देहात अध्यक्ष नवीन शर्मा ने आरोप लगाया कि मंच पर असामाजिक तत्वों ने भाजपा की छवि धूमिल करने का काम किया है और ये लोग नहीं चाहते कि अजमेर जिले से भाजपा की जीत हो और भागीरथ चौधरी सांसद बने। उल्लेखनीय है कि खरवा क्षेत्र जहां आज यह विवाद हुआ वह ब्यावर उपखंड का नजदीकी क्षेत्र है और ब्यावर विधानसभा क्षेत्र राजसमंद जिले में आता है।