इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र व छात्रा के निर्वस्त्र शव मिले

punjabkesari.in Tuesday, Apr 04, 2017 - 05:02 PM (IST)

पुणे: पुणे में लोनावला हिल स्टेशन के वन्य इलाके में एक इंजीनियरिंग कॉलेज में पढऩे वाले एक लड़के और लड़की के निर्वस्त्र शव मिले हैं। पुलिस द्वारा अनुमान लगाया जा रहा है कि लड़का व लड़की के सिर पर किसी ठोस वस्तु से वार किया गया है। दोनों के शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटों के निशान पाए गए है। पुलिस अनुसार  लड़की के हाथ पीछे की तरफ बंधे हुए थे और उसके मुंह पर पट्टी लगी हुई थी।

उन्होंने कहा, यहां आईएनएस शिवाजी नौसैन्य स्टेशन के नजदीक वन्य इलाके में एक स्थानीय निवासी ने कल इन शवों को देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी। अधिकारी ने कहा, दोनों मृतक लोनावला के एक कॉलेज में इंजीनियरिंग के तृतीय वर्ष के छात्र थे। लड़की पुणे जिले के ओतूर की रहने वाली है व लड़का अहमदनगर के राहुरी का है। लड़की कॉलेज के छात्रावास में रहती थी जबकि लड़का लोनावला में एक निजी आवास में रहता था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों दोस्त थे और रविवार को साथ में बाहर गए थे। इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News