केरल में सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: बकरीद पर मिलेगी लगातार 2 दिन की छुट्टी

punjabkesari.in Sunday, May 24, 2026 - 01:01 PM (IST)

Bakrid Holiday in Kerala : केरल सरकार के कर्मियों और सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों को अगले सप्ताह दो दिन की छुट्टी मिलेगी क्योंकि राज्य प्रशासन ने 27 मई के अतिरिक्त 28 मई को भी बकरीद की छुट्टी घोषित कर दी है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि 27 मई को पहले ही बकरीद के लिए अवकाश घोषित किया जा चुका था। अधिसूचना में कहा गया, चूंकि राज्य में ईद-उल-अजहा (बकरीद) 28 मई को मनाई जा रही है इसलिए सरकार ने 28 मई को भी अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया है।

इसमें कहा गया है कि वीरवार को सभी सार्वजनिक क्षेत्र के सभी उपक्रमों, व्यावसायिक संस्थान सहित शैक्षणिक संस्थान और नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट 1881 के अंतर्गत आने वाले संस्थानों समेत राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों में अवकाश रहेगा। पिछले साल सरकार द्वारा बकरीद की छुट्टी में बदलाव करने के बाद राज्य में राजनीतिक विवाद उत्पन्न हो गया था। मूल रूप से छह जून 2025 को बकरीद की छुट्टी निर्धारित की गई थी। 

यह भी पढ़ें: Delhi Bus Stop की बदल जाएगी सूरत, जानें यात्रियों को क्या-क्या मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं?

हालांकि ऐसी खबरें आने के बाद कि बकरीद पूरे राज्य में सात जून, 2025 को मनाया जाएगा केरल सरकार ने सार्वजनिक अवकाश की तारीख बदलकर सात जून कर दी और मूल तारीख को नियमित कार्य दिवस घोषित कर दिया था। हालांकि, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) और कुछ अन्य मुस्लिम संगठनों ने छुट्टी में बदलाव करने के सरकार के इस कदम की आलोचना की और उस पर राज्य में सांप्रदायिक एजेंडा और फासीवाद लागू करने का आरोप लगाया। इसके बाद, सरकार ने छह जून को भी अवकाश घोषित कर दिया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News