अमृत सरोवर में नहाने गए 2 बच्चों की डूबकर मौत, परिवारों में मचा कोहराम
punjabkesari.in Sunday, Sep 20, 2026 - 05:52 PM (IST)
नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज क्षेत्र में रविवार को एक सरोवर में नहाते समय डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस के अनुसार पवर गांव में सत्या (10) और अंशु (सात) 'अमृत सरोवर' में नहाने के लिए उतरे थे। उसने बताया कि नहाते समय दोनों बच्चे गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की।
