असम में दो नौकाओं के बीच भीषण टक्कर, 41 लोगों को बचाया गया- बचाव अभियान जारी
punjabkesari.in Wednesday, Sep 08, 2021 - 05:26 PM (IST)
नेशनल डेस्क: असम के जोरहाट जिले में ब्रह्मपुत्र नदी में निमती घाट के पास बुधवार को एक बड़ी निजी नौका सरकारी नाव से टकराने के बाद डूब गई, जिसमें कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि टक्कर तब हुई जब निजी नाव 'मा कमला' निमती घाट से माजुली की ओर जा रही थी और सरकारी स्वामित्व वाली नौका 'त्रिपकाई' माजुली से आ रही थी। अंतर्देशीय जल परिवहन (आईडब्ल्यूटी) विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ''मा कमला नाव पलटकर डूब गई। फिलहाल हमारे पास ज्यादा जानकारी नहीं है।''
Assam CM Himanta Biswa Sarma confirms boat accident near Nimati Ghat, Jorhat
— ANI (@ANI) September 8, 2021
"Advising state minister Bimal Borah to immediately rush to the accident site. I'll also visit Nimati Ghat tomorrow" he says. pic.twitter.com/yYcG0jb84b
41 लोगों को बचा लिया गया
आईडब्ल्यूटी के एक अन्य अधिकारी ने कहा कि नाव पर 120 से अधिक यात्री सवार थे, लेकिन उनमें से कई को विभाग के स्वामित्व वाली 'त्रिपकाई' नौका की मदद से बचा लिया गया। जोरहाट के उपायुक्त अशोक बर्मन ने बताया कि अब तक 41 लोगों को बचा लिया गया है और अभी तक कोई शव नहीं मिला है। जोरहाट जिला प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ''हम अभी यह नहीं बता सकते कि कितने लोग मारे गए हैं।'' राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और एसडीआरएफ के कर्मियों ने खोज एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया है।
Assam | Two boats carrying approximately 120 passengers collided in the Brahmaputra river in Jorhat today, many passengers missing; rescue operation underway: DG NDRF Satya N. Pradhan pic.twitter.com/TQmQSm1NAK
— ANI (@ANI) September 8, 2021
मुख्यमंत्री हिमंत सरमा ने दुर्घटना पर चिंता व्यक्त की
नाव में कई चौपहिया और दोपहिया वाहन भी थे, जो नदी में गिर गए। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने दुर्घटना पर चिंता व्यक्त की और माजुली व जोरहाट के जिला प्रशासन को एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की मदद से बचाव अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने मंत्री बिमल बोरा को दुर्घटनास्थल पर जाने के लिए भी कहा। सरमा ने मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव समीर कुमार सिन्हा को चौबीसों घंटे घटनाक्रम की निगरानी करने को कहा। सीएमओ ने एक बयान में कहा, ''मुख्यमंत्री खुद कल स्थिति का जायजा लेने के लिए निमती घाट जाएंगे।''