थलपति विजय के शपथ ग्रहण में छाईं करीबी दोस्त, सिल्क साड़ी और गजरे में ढाया कहर..Viral हुआ लुक

punjabkesari.in Sunday, May 10, 2026 - 11:18 AM (IST)

Thalapathi Vijay Oath Ceremony: तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के प्रमुख एवं पार्टी के विधायक दल के थलपति विजय ने रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में आयोजित रंगारंग समारोह में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस समारोह में राजनीति, सिनेमा और खेल जगत की कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं। वहीं इस दौरान विजय की सबसे करीबी दोस्त और मशहूर अभिनेत्री तृषा कृष्णन आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। 

तृषा कृष्णन का पारंपरिक लुक और उत्साह 

तृषा कृष्णन ने विजय के इस ऐतिहासिक दिन को और भी खास बना दिया। तृषा अपनी मां उमा कृष्णन के साथ समारोह में पहुंचीं। इस दौरान तृषा के ट्रेडिशनल लुक ने खूब सुर्खियां बटोरी। तृषा ने इस खास मौके के लिए 'पाउडर ब्लू' रंग की सिल्क साड़ी और क्रीम कलर का ब्लाउज चुना था। उन्होंने अपने लुक को डायमंड और रूबी चोकर, मैचिंग ईयररिंग्स, माथे पर छोटी बिंदी और बालों में गजरा लगाकर कंप्लीट किया। घर से निकलते समय तृषा ने मीडिया से अपनी खुशी साझा करते हुए कहा, "मैं इस ऐतिहासिक पल की गवाह बनने के लिए बेहद उत्साहित हूं।" 

 

पुरानी दोस्ती और फिल्मी सफर 

बता दें कि विजय और तृषा की दोस्ती दशकों पुरानी है। पर्दे पर इस जोड़ी को 'घिल्ली' और 'कुरुवी' जैसी सुपरहिट फिल्मों के लिए जाना जाता है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News