स्कूली बच्ची को भी नहीं बख्शा, घर लौट रही कक्षा पांच की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म; बीते चार दिन में दूसरी घटना

punjabkesari.in Monday, Sep 16, 2024 - 01:34 PM (IST)

नेशनल डेस्क: देश में बलात्कार के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन दिल्ली, यूपी और मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों से महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के मामले सामने आते रहते हैं। ताजा मामला उत्तरी त्रिपुरा से सामने आया है, जहां कक्षा पांच की एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। बेलोनिया महिला थाने में केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। 

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि छात्रा स्कूल गई हुई थी और काफी देर तक घर नहीं लौटी तो पिता ने बेटी की तलाश शुरू कर दी। शाम तक कुछ भी पता नहीं लगा तो थके हारे पुलिस के पास पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पिता ने पुलिस को बताया कि उसे डर है कि उसकी बेटी को अगवा किया गया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तलाश शुरू कर दी, लेकिन शाम में पीड़ित लड़की अपने घर के पास ही मिल गई।

पुलिस ने बताया कि जांच में खुलासा हुआ कि पीड़िता के मोहल्ले में रहने वाला एक 22 साल का व्यक्ति उसे उसके घर के पास छोड़ गया था। पूछताछ में पता चला कि स्कूल से घर लौटते वक्त लड़की को अगवा कर लिया गया और फिर उसके साथ कई अलग-अलग जगहों पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने अभी तक इस मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं की है। पुलिस ने इस मामले में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। बताते चलें कि कुछ दिनों में ही त्रिपुरा में सामूहिक दुष्कर्म का यह दूसरा मामला है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Related News