मध्य प्रदेश के गुना में प्रशिक्षु विमान दुर्घटनाग्रस्त,  2 पायलट घायल

punjabkesari.in Sunday, Aug 11, 2024 - 04:57 PM (IST)

नेशनल डेस्क : मध्यप्रदेश के गुना शहर के पास आज तकनीकी खराबी के चलते एक प्रशिक्षु विमान फ्लाइंग अकादमी के समीप ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे दो पायलट घायल हो गए। घायल पायलटों को यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां स्थित फ्लाइंग अकादमी में बेंगलुरू की एक कंपनी के एयरक्रॉफ्ट सर्विसिंग के लिए यहां भेजे गए थे। इन्हीं में से एक की टेस्ट ड्राइव ली जा रही थी।

एयरक्रॉफ्ट वीटी-बीबीबी को कैप्टन विजय ठाकुर और पायलट पेंडेंट्स उड़ा रहे थे। तभी अकादमी के नजदीक तकनीकी खराबी के चलते विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घायल होने पर दोनों पायलट को यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। कैप्टन ठाकुर की स्थिति गंभीर बतायी गयी है। अकादमी के सूत्रों के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त विमान दो सीटर है और दुर्घटना दिन में लगभग एक बजकर दस मिनट पर हुई। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News