Sleeper Coach में कपल की अश्लील हरकत, पास बैठे यात्री भी हुए शर्म से पानी-पानी
punjabkesari.in Friday, Aug 14, 2026 - 09:44 AM (IST)
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर अकसर अजीबों-गरीब वीडियो वायरल होते रहते है ऐसे में एक ट्रेन से शर्मनाक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ट्रेन के स्लीपर कोच में एक कपल को पब्लिक प्लेस पर शर्मनाक हरकते करते देखा गया इतना ही नहीं इस दौरान अन्य यात्री भी असहज हो गए, जिसके बाद एक सहयात्री ने इस घटना को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर इंटरनेट पर पोस्ट कर दिया।
इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो के अनुसार, घटना ट्रेन के एक सामान्य स्लीपर डिब्बे (Sleeper Coach) की बताई जा रही है। वीडियो में एक कपल अपनी बर्थ पर बैठकर ऐसी हरकतें करता दिखाई दे रहा है, जिसे आसपास बैठे यात्रियों ने पब्लिक प्लेस के नियमों और मर्यादा के खिलाफ बताया। वीडियो रिकॉर्ड करने वाले व्यक्ति का कहना था कि स्लीपर डिब्बे में बच्चे, बुजुर्ग और परिवार के लोग भी सफर करते हैं। ऐसी स्थिति में सार्वजनिक रूप से शर्मनाक हरकत करना आसपास के लोगों को काफी असहज बना देता है।
सोशल मीडिया पर वायरल
वीडियो शेयर होते ही तेजी से वायरल हो गया और हजारों लोगों ने इस पर अपनी राय व्यक्त की। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस व्यवहार को पूरी तरह गलत ठहराते हुए लिखा कि सार्वजनिक परिवहन में सफर करते समय दूसरों की सुविधा और मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। कई लोगों ने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और रेलवे प्रशासन से ट्रेनों में इस तरह के व्यवधान डालने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
भारतीय रेलवे के नियमों के अनुसार, सहयात्रियों की सुविधा, ट्रेन के भीतर ऐसा कोई भी आचरण करना जिससे अन्य यात्रियों को मानसिक या शारीरिक असुविधा हो, रेलवे अधिनियम (Railway Act) के तहत अनुचित माना जाता है। सार्वजनिक स्थानों जैसे बस, मेट्रो या ट्रेन में सफर के दौरान नागरिक शिष्टाचार (Civic Sense) बनाए रखना प्रत्येक यात्री की नैतिक और कानूनी जिम्मेदारी होती है।
