कश्मीर में रेल सेवाएं स्थगित

punjabkesari.in Monday, May 21, 2018 - 01:47 PM (IST)

श्रीनगर: अलगाववादियों द्वारा आहुत हड़ताल के मद्देनजर कश्मीर घाटी में रेल सेवाएं स्थगित कर दी गई हैं। अधिकारिक जानकारी के अनुसार श्रीनगर से बनिहाल और श्रीनगर से बारामूला, दोनों ही जगहों पर ट्रेन सेवाओं को फिलहाल बंद कर दिया गया है। मोलवी फारूक की मौत की बरसी को मनाने के लिए अलगाववादियों  ने आज ईदगाह चलो का आहवान किया है। उन्होंने लोगों से शांतिपूर्ण मार्च करने को कहा है। श्रीनगर के कई इलाकों में प्रतिबंध भी लगा दिए गए हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News