दर्दनाकः शताब्दी एक्सप्रेस में सफर कर रहे सैनिक की हार्ट फेलियर से मौत
punjabkesari.in Thursday, Feb 26, 2026 - 09:38 PM (IST)
नेशनल डेस्कः शताब्दी एक्सप्रेस में गुरुवार को यात्रा कर रहे एक सैनिक की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) टूंडला ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सेना में तैनात 42 वर्षीय ज्ञानेश्वर शताब्दी एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे थे। रास्ते में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।
सहयात्रियों द्वारा सूचना देने पर ट्रेन के टूंडला स्टेशन पहुंचने पर जीआरपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें नीचे उतारा, लेकिन तब तक उनकी हृदय गति रुक चुकी थी। जीआरपी ने शव को पोस्टमाटर्म के लिए भेजते हुए घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
