महाराष्ट्र के पालघर में दर्दनाक हादसा, ट्रक से टकराई बाइक; तीन छात्रों की मौत

punjabkesari.in Wednesday, Nov 25, 2026 - 01:28 AM (IST)

पालघरः महाराष्ट्र के पालघर जिले में बोइसर-नवापुर रोड पर मंगलवार शाम तेज गति से गुजर रही मोटरसाइकिल के एक ट्रक से टकराने के बाद 15 से 18 वर्ष की उम्र के तीन विद्यार्थियों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान बोइसर के गणेश नगर इलाके के निवासी मोहित राकेश वर्मा, रवि विजय गुप्ता और नैना महतो के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, मोहित और रवि कथित तौर पर 12वीं कक्षा के छात्र थे, जबकि नैना 10वीं कक्षा में पढ़ती थी। तीनों मोटरसाइकिल से नंदगांव-अलेवाड़ी समुद्र तट जा रहे थे और इसी दौरान पाम टेंभी के पास उनकी मोटरसाइकिल एक ट्रक से टकरा गई। एक अधिकारी ने बताया कि टक्कर के बाद ट्रक चालक अपना वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस चालक की तलाश कर रही है और दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने में जुटी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News