टॉप 5 कुंडली ऐप्स जो बनाते हैं डिटेल्ड जन्म कुंडली

punjabkesari.in Thursday, Sep 10, 2026 - 09:57 PM (IST)

 कुंडली ऐप्स: वैदिक ज्योतिष पद्धति में कुंडली या जन्मपत्री का खास महत्व है। व्यक्ति की जन्मकुंडली न सिर्फ ग्रहों की चाल और नक्षत्रों की स्थिति को दर्शाती है बल्कि यह जीवन में उतार-चढ़ाव, करियर में बदलाव, आर्थिक लाभ-हानि, सेहत, प्रेम और विवाह आदि से जुड़े अन्य पहलुओं को जानने-समझने का जरिया भी बनती है। इसलिए पुराने समय से लेकर आज के डिजिटल दौर में भी कुंडली की उपयोगिता कम नहीं हुई, हां इसके माध्यम जरूर बदल गए हैं। 

डिजिटल दौर में लोग किसी ज्योतिषी के पास चक्कर लगाने के बजाय ऑनलाइन कुंडली बनवाते हैं, इसके लिए कई ऐप्स भी मौजूद हैं। लेकिन असल समस्या यह है कि सटीक और डिटेल्ड पीडीएफ (PDF) कुंडली किस ऐप पर मिलती है। अगर आप अपने या अपने किसी प्रियजन की डिटेल्ड जन्म कुंडली बनवाने और इसे पीडीएफ के रूप में प्राप्त करना चाहते हैं तो यहां हम आपको भारत के ऐसे 5 बेस्ट ऐप्स के बारे में बताएंगे। 

एस्ट्रोटॉक (Astrotalk)
ऑनलाइन ज्योतिषी ऐप के लिए एस्ट्रोटॉक भारत का लोकप्रिय ब्रांड है। इस ऐप पर जाकर आप नाम, जन्म तिथि, जन्म का समय, लिंग और जन्म स्थान जैसी सामान्य जानकारी देकर अपने स्मार्टफोन या लैपटॉप पर कुछ ही सेकंड में सटीक और डिटेल्ड जन्म कुंडली बना सकते हैं और पीडीएफ कुंडली रिपोर्ट डाउनलोड भी कर सकते हैं। ऐस्ट्रोटॉक पर 50 से अधिक पन्नों की विस्तृत पीडीएफ कुंडली रिपोर्ट मिलती है। एस्ट्रोटॉक पर जन्म के समय सूर्य-चंद्रमा और ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर कुंडली रिपोर्ट तैयार की जाती है, जिसमें नवमांश, ग्रहों की दशा-महादशा, कुंडली दोष का पूरा विश्लेषण होता है। इस ऐप पर सरल भाषा में संपूर्ण कुंडली बनाई जाती है, जिसे हर व्यक्ति आसानी से समझ सकता है। खास बात यह है कि, कुंडली रिपोर्ट में सिर्फ डेटा नहीं बल्कि दोष आदि भी बताए जाते हैं। 

कुंडली में किसी प्रकार का दोष होने पर आपको इससे संबंधित उपाय या सलाह की जरूरत पड़ती है तो एस्ट्रोटॉक पर मौजूद 50,000 से अधिक सत्यापित और अनुभवी ज्योतिषियों का नेटवर्क भी है,जो 24/7 उपलब्ध होते हैं। लाइव कॉल या फ्री चैट के माध्यम से ज्योतिषी से परामर्श ले सकते हैं। इन्हीं कारणों से एस्ट्रोटॉक को सटीक, भरोसेमंद, आसान डिटेल्ड PDF कुंडली रिपोर्ट के लिए नंबर 1 की श्रेणी में रखा जाता है। एस्ट्रोटॉक सिर्फ विस्तृत कुंडली ही नहीं बनाता बल्कि इसके अलावा इस प्लेटफॉर्म पर आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, पर्व-त्योहार, अंकशास्त्र, टैरो, लव अनुकूलता और दैनिक राशिफल जैसी अन्य जानकारियां भी मुफ्त में उपलब्ध कराई जाती है। 

2. वैदिक कुंडली (Vedic Kundli)
जन्म कुंडली के विस्तृत विश्लेषण के लिए वैदिक कुंडली भी अच्छा ऐप है। आप डिटेल्ड पीडीएफ कुंडली के लिए अपनी सूची में इस ऐप का नाम भी शामिल कर सकते हैं। लेकिन वैदिक कुंडली ऐप में 2 बड़ी कमियां हैं। पहली कमी तो यह है कि इस ऐप पर पीडीएफ कुंडली फ्री में डाउनलोड करने का एक्सेस नहीं मिलता। आपको कुंडली का पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए 650 से 1500 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा। इसके अलावा दूसरी कमी यह है कि वैदिक कुंडली ऐप पर ज्योतिषी से चैट या कॉल की सुविधा उपलब्ध नहीं है। ऐसे में कुंडली में किसी प्रकार के दोष या अन्य समस्याओं के समाधान के लिए ज्योतिष जानकार से संपर्क करना मुश्किल हो जाता है। 

3. एस्ट्रोसेज (Astrosage)
कुंडली के लिए एस्ट्रोसेज एक पुराना और विश्वसनीय नाम है। यह ऐप कई पृष्ठों की डिटेल्ड पीडीएफ कुंडली की सुविधा प्रदान करता है। लेकिन एस्ट्रोसेज पर नाम, लिंग, जन्म तिथि, जन्म समय और जन्म स्थान जैसी जानकारी के आधार पर कुंडली तैयार नहीं होती, बल्कि इसमें एडवांस सेटिंग का विकल्प भी मिलता है। एस्ट्रोसेज की एडवांस सेटिंग में अक्षांश डिग्री, समय क्षेत्र, अयनांश गणना, चार्ट शैली, केपी होरारी संख्या आदि जैसी जानकारियां भी देनी होती हैं। इन कारणों से ये उन लोगों के लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है जिन्हें ज्योतिष के बारे में कम जानकारी है।

4. क्लिकएस्ट्रो (Clickastro)
क्लिकएस्ट्रो ऐप को लंबे समय से विस्तृत और गहन कुंडली जनरेट करने के लिए जाना जाता है। यह ऐप जीवन के अलग-अलग पहलुओं जैसे करियर, धन, सेहत, विवाह आदि के बारे में कस्टमाइज्ड पीडीएफ कुंडली प्रदान करता है। इसकी रिपोर्ट का लेआउट बहुत साफ, सुंदर, आकर्षक और प्रिंट फ्रेंडली है। हालांकि क्लिकएस्ट्रो पर सामान्य कुंडली 13-15 चैप्टर की दी जाती है, जिसे डाउनलोड करने का आप्शन नहीं होता। डिटेल्ड कुंडली के लिए अतिरिक्त राशि चार्ज की जाती है।

5. इंस्टाएस्ट्रो (Instaastro)
इस्टाएस्ट्रो खासकर युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय होने वाला ऐप है। यह ऐप सामान्य से लेकर विस्तृत कुंडली तक का पीडीएफ डाउनलोड करने की सुविधा देता है। लेकिन इंस्टाएस्ट्रो की डिटेल्ड कुंडली की पीडीएफ सिर्फ 15 पन्नों में ही सिमटकर रह जाती है। जिस कारण यह अन्य ऐप्स की तुलना में थोड़ा सीमित हो जाता है। हालांकि अगर आप ज्योतिष की तकनीकी बारीकियों को विस्तार से समझना पसंद करते हैं तो इसकी रिपोर्ट उपयोगी हो सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News