महात्मा गांधी की पुण्यतिथि आज, पीएम मोदी और अन्य नेता राजघाट पर देंगे श्रद्धांजलि

punjabkesari.in Sunday, Jan 30, 2022 - 06:47 AM (IST)

नई दिल्लीः महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर आज पीएम मोदी और अन्य नेता राजघाट पर श्रद्धांजलि देंगे। भारत की स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नायक मोहनदास करमचंद गांधी की मृत्यु 30 जनवरी 1948 को हुई थी। देश इस साल गांधी जी की 74वीं पुण्यतिथि मना रहा है। 

गांधी जी ने देश के लिए जो किया वह देश सदियों तक याद रखेगा। उनके आदर्शों, अहिंसा की प्रेरणा, सत्य की ताकत ने अंग्रेजों को भी झुकने को मजबूर कर दिया। उनके इसी योगदान के कारण गांधीजी आज महात्मा गांधी के नाम से जाने जाते हैं। कोई उन्हें बापू तो कोई राष्ट्रपिता कहता है। 

2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में पुतलीबाई और करमचंद गांधी के घर में जन्मा एक बालक जिसने बचपन में मां के धार्मिक व्यवहार और संस्कारों को ग्रहण किया, वह आगे चलकर देश का राष्ट्रपिता बन गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News