Chandra Grahan 2025: आज लगेगा साल का आखिरी और खूनी चंद्र ग्रहण, इतने बजे दिखेगा ब्लड मून, जान लें यह जरुरी बातें

punjabkesari.in Sunday, Sep 07, 2025 - 09:00 AM (IST)

नेशनल डेस्क। इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज भाद्रपद पूर्णिमा को लगने जा रहा है। यह खग्रास चंद्र ग्रहण है जिसकी कुल अवधि 3 घंटे 28 मिनट 2 सेकंड है। यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य होगा। आइए जानते हैं कि आज चंद्र ग्रहण कब से कब तक रहेगा और इस दौरान हमें किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

PunjabKesari

चंद्र ग्रहण का समय और सूतक काल

  • ग्रहण का प्रारंभ: आज रात 09:58 PM पर ग्रहण शुरू होगा। उपच्छाया से पहला स्पर्श रात 08:59 PM पर होगा।

  • परमग्रास: रात 11:42 PM पर परमग्रास होगा जब ग्रहण अपने चरम पर होगा।

  • ग्रहण का समापन: देर रात 01:26 AM पर ग्रहण खत्म होगा। उपच्छाया से अंतिम स्पर्श 02:24 AM पर होगा।

  • सूतक काल: सूतक काल ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले ही शुरू हो जाएगा यानी आज दोपहर 12:57 PM से। सूतक काल का समापन ग्रहण के साथ ही होगा।

  • सूतक के नियम: सूतक काल में पूजा-पाठ, भोजन बनाना या खाना, स्नान, दान और सोना जैसी चीजें वर्जित होती हैं। हालांकि ये नियम बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और बीमार लोगों पर लागू नहीं होते हैं।

PunjabKesari

चंद्र ग्रहण के बाद क्या करें?

ग्रहण खत्म होने के बाद कुछ विशेष कार्य करना शुभ माना जाता है:

PunjabKesari

  1. साफ-सफाई: ग्रहण खत्म होने के बाद सबसे पहले घर और पूजा स्थान की अच्छे से साफ-सफाई करें।

  2. स्नान: साफ-सफाई के बाद स्नान करें और साफ कपड़े पहनें।

  3. पूजा और भोग: स्नान के बाद भगवान की पूजा करें और उन्हें भोग लगाएं।

  4. तुलसी का उपयोग: ग्रहण के दौरान बचे हुए भोजन, दूध या पानी में तुलसी के पत्ते डाल दें। माना जाता है कि तुलसी के प्रभाव से ग्रहण का दुष्प्रभाव खत्म हो जाता है।

यह ग्रहण भारत के साथ-साथ एशिया, ऑस्ट्रेलिया, पूर्वी अफ्रीका और यूरोप में भी दिखाई देगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News