बंगाल में चुनाव रिजल्‍ट से पहले TMC को लगा बड़ा झटका, 52 कार्यकर्ता हुए गिरफ्तार, NIA ने दिए जांच के आदेश

punjabkesari.in Sunday, May 03, 2026 - 03:37 PM (IST)

नेशनल डेस्कःपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद अब लोग मतगणना का इंतजार कर रहे है, इसी बीच मतगणना से पहले मालदा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जिससे TMC को बडा झटका लगा। मोथाबाड़ी इलाके में न्यायिक अधिकारियों के कथित तौर पर उन्हें बंधक बनाए जाने के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने TMC के नेताओं को पूछताछ के लिए 3 मई 2026 को कालियाचक थाने में बुलाया है। सूत्रों के अनुसार, सुजापुर विधानसभा सीट से TMC उम्मीदवार सबीना यास्मिन के चुनाव एजेंट अब्दुल रहमान को भी नोटिस भेजा गया है।

क्या है पूरा मामला?
यह मामला पिछले महीने का है, जब मतदाता सूची के SIR के तहत सत्यापन का काम कर रहे न्यायिक अधिकारी को मोथाबाड़ी में कुछ लोगों द्वारा उन्हे घेर लिया और लगभग 9 घंटे तक बंधक बनाए रखा और उनके साथ दसलूकी भी की। जिन लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए थे, उन्हीं में से कुछ लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया। राज्य पुलिस की सीआईडी ने इस घटना के मास्टरमाइंड मोफक्करुल इस्लाम को गिरफ्तार किया था जिसके बाद घटना की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर चुनाव आयोग ने जांच की जिम्मेदारी NIA को दी है।

52 लोगों को गिरफ्तारी

अब तक इस घटना से संबधित 52 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। कुछ आरोपी NIA की हिरासत में हैं, जबकि कुछ न्यायिक हिरासत में हैं। जांच में जुटे अधिकारियों के अनुसार घटना से सबंधित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि इसी सिलसिले में TMC नेताओं से पूछताछ की जा रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sahil Kumar

Related News