TMC सांसद महुवा मोइत्रा की बढ़ी मुश्किलें, अब एक नए मामले में हुआ FIR दर्ज

punjabkesari.in Sunday, Jul 07, 2024 - 06:03 PM (IST)

पश्चिम बंगाल : पश्चिम बंगाल की TMC सांसद महुवा मोइत्रा अब फिर से नए मामले में फंस गई हैं। सांसद महुआ मोइत्रा द्वारा राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा के खिलाफ की गई टिप्पणी पर विवाद हो गया है। दरअसल, रेखा शर्मा हाथरस भगदड़ कांड में जान गंवाने वालों के परिजनों से मिलने गई थीं, महुआ ने इसी को लेकर कटाक्ष किया था। 

PunjabKesari

महुआ ने सोशल मीडिया साइट X पर अपने पोस्ट में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा पर अभद्र टिप्पणी किया था। जिसके बाद महिला आयोग ने शुक्रवार को दिल्ली पुलिस को शिकायत दी थी। अभद्र टिप्पणी करने के मामले में महुआ मोइत्रा के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। आपको बता दें कि यह FIR दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की साइबर यूनिट ने BNS की धारा 79 के तहत FIR दर्ज की है। हालांकि इससे पहले भी TMC सांसद मोइत्रा पर कैश फॉर क्वैरी कांड का मामला दर्ज है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Utsav Singh

Related News