‘टाइम्स ग्रुप' की अध्यक्ष इंदु जैन का निधन, PM मोदी-सोनिया गांधी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

punjabkesari.in Friday, May 14, 2021 - 04:17 PM (IST)

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘टाइम्स ग्रुप' की अध्यक्ष इंदु जैन के निधन पर शुक्रवार को शोक जताया। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और  उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने इंदु जैन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि उनको हमेशा साममुदायिक सेवाओं, भारत की प्रगति के प्रति जुनून और हमारी संस्कृति में गहरी रुचि के लिए याद किया जाएगा।

PunjabKesari

वहीं केजरीवाल ने कहा कि राष्ट्र निर्माण की उनकी प्रतिबद्धता के लिए  इंदु जैन को हमेशा याद किया जाएगा। नायडू ने कहा कि इंदु जैन ने मीडिया, समाज सेवा और महिला उद्यमिता के क्षेत्र में गहरी छाप छोड़ी। उन्होंने कहा कि इंदु जैन महिला अधिकारों की मुख्य वक्ता थी और कला तथा संस्कृति से उनका लगाव था। नायडू ने कहा कि मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों के साथ है।

PunjabKesari

सोनिया गांधी ने जैन के निधन पर जारी अपने शोक संदेश में कहा कि जैन ने अपने नेतृत्व में टाइम्स समूह को एक अद्वितीय मीडिया संस्थान बनाया है और इसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। परोपकार, समाज सेवा,कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में विशिष्ठ कार्यों के लिए उनके योगदान को कभी भुलाया नही जा सकेगा। उन्होंने उनकी आत्मा की शांति को कामना करते हुए परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त कीं। बता दें कि जैन का गुरुवार को कोरोना वायरस संबंधी जटिलताओं के कारण निधन हो गया। वह 84 साल की थीं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News