UP में एकसाथ 3 युवकों की मौत, गांव में पसरा मातम

punjabkesari.in Thursday, Jun 18, 2026 - 05:43 PM (IST)

नेशनल डेस्क : यूपी के जालौन से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एकसाथ 3 युवकों की मौत हो गई। ये मामला माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुरा गांव का है। जानकारी के अनुसार 1 दर्जन से ज्यादा युवक पास की नदी में नहाने चले गए, इस बीच 3 युवक गहरे पानी में चले गए, जिसके बाद वे नदी में लापता हो गए थे। 

इसके बाद स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच गए। स्थानीय गोताखोरों ने नदी में सर्च अभियान चलाकर तीनों युवकों के शव बरामद कर लिए। इसी के साथ एसडीआरएफ टीम को भी सूचना दी गई थी और रेस्क्यू अभियान चलाया गया। 

भिंड के रहने वाले थे तीनों युवक

मौके पर एसडीएम विनय कुमार मौर्य, सीओ अंबुज सिंह यादव और माधौगढ़ कोतवाली पुलिस मौजूद रही और बचाव अभियान की निगरानी करती रही। मृतकों की पहचान 19 साल के जगमोहन बघेल, 25 वर्ष के सुदीप बघेल और 20 साल के अवनीश यादव के रूप में हुई है। तीनों युवक मध्य प्रदेश के भिंड जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News