इस लुटेरी दुल्हन से जरा बकचर रहना, दो राज्यों में तीन लोगों को लगा चुकी चूना

punjabkesari.in Thursday, Aug 03, 2017 - 06:10 PM (IST)

इंदौरः वो दिखने में काफी खूबसूरत थी। इसलिए हरेक शख्स को पहली नजर में भा जाती थी। इसलिए पत्नी के रूप में पाने की इच्छा करने वाले शख्स को क्या पता होता था कि ये उसकी प्लानिंग का हिस्सा है। लेकिन वो तो पंद्रह दिनों में पहले पति को लूटकर किसी दूसरे की तलाश में फरार हो जाती थी। पत्नी बनकर ठगाई करने का सिलिसता हरियाणा से मध्यप्रदेश जा पहुंचा था। लेकिन जब तीसरे पति को उसकी पुरानी करतूतों की जानकारी हुई तो उसने पहले से ही ठगे जा चुके पतियों को बुलाकर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। 

जूनी इंदौर पुलिस ने एक महिला और उसके साथी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। महिला बार-बार शादी कर लोगों को लाखों की चपत लगा रही थी। शिकायत करने पर उसका साथी महिला के पतियों को कॉल कर धमकाता था। तीन पति एकजुट हुए और महिला के खिलाफ थाने पहुंच गए।

पुलिस ने खातीवाला टैंक निवासी लोकेश तलरेजा की शिकायत पर जसप्रीत कौर निवासी मैनपुर (मंडला) व उसके साथी बाबर के खिलाफ केस दर्ज किया। तलरेजा ने पुलिस को बताया उसने शादी डॉट कॉम पर प्रोफाइल अपडेट की थी। फरवरी 2017 में जसप्रीत कौर से संपर्क हुआ और दोनों मोबाइल पर बातें करने लगे। जसप्रीत मिलने भी आने लगी। विचार मिलने पर दोनों शादी के लिए तैयार हो गए। 

कुछ दिन बाद उन्होंने आर्य समाज में शादी कर ली। अचानक जसप्रीत ने कहा उसकी मंडला में नौकरी लगने वाली है। कुछ कारणों से उसे जाना पड़ेगा। जसप्रीत उसके घर से सवा लाख रुपए और सोने के जेवर लेकर फरार हो गई। कुछ दिन तक वह बहानेबाजी करती रही और करीब एक लाख रुपए खाते में जमा करवा लिए। शंका होने पर लोकेश ने सवाल-जबाव किए तो उसके साथी बाबर ने जान से मारने की धमकी देना शुरू कर दी। 

लोकेश ने जानकारी जुटाई तो पता चला जसप्रीत कई शादियां कर चुकी है। वह सिवनी के गुरदीप उर्फ विक्की, नरवाना (हरियाणा) के राजेश, करनाल (हरियाणा) के संजू को भी लाखों की चपत लगा चुकी है। लोकेश ने सभी से संपर्क किया औऱ थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

पीड़ित पतियों ने उसके खिलाफ बयान दिए। विक्की ने कहा महिला ने कोर्ट केस में फंसाकर लाखों रुपए वसूल लिए। संजू के साथ लिव इन में रही और लाखों रुपए के सोने के जेवर और महंगे कपड़े खरीद लिए। एक अन्य के साथ तो गोवा, मुंबई सहित कई शहरों में हनीमून मनाने भी गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News