इस राज्य को मिलने जा रही है एक और वंदे भारत ट्रेन, जानिए टाइमिंग, रूट से लेकर सारी डिटेल

punjabkesari.in Thursday, Sep 21, 2023 - 06:45 AM (IST)

नई दिल्ली: वंदे भारत ट्रेनों की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए देश के अलग-अलग राज्यों में इसे चलाया जा रहा है। देश के अलग-अलग राज्यों से नई वंदे भारत ट्रेन की मांग भी बढ़ रही है। ओडिशा के पुरी-राउरकेला से लेकर केरल के कासरगोड-तिरुवनंतपुरम समेत कई राज्यों को नई वंदे भारत ट्रेनों का तोहफा मिलने जा रहा है। 
PunjabKesari
केरल को जल्‍द ही अपनी दूसरी वंदे भारत ट्रेन मिलने वाली है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह पहली भगवा रंग वाली वंदे भारत ट्रेन होगी। ट्रेन (24 सितंबर) रविवार को उत्तरी जिले कासरगोड से सुबह 7 बजे राज्य की राजधानी के लिए रवाना होगी और दोपहर 3.05 बजे पहुंचेगी। उसी दिन वापसी में यह शाम 4.05 बजे यहां से रवाना होगी और रात 11.55 बजे कासरगोड पहुंचेगी। 
PunjabKesari
25 अप्रैल को PM नरेंद्र मोदी ने राज्य में पहली वंदे भारत ट्रेन को दिखाई थी हरी झंडी
पहली वंदे भारत ट्रेन को 25 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़े धूमधाम के बीच हरी झंडी दिखाई थी। ट्रेन राज्य की राजधानी से अपनी दैनिक यात्रा सुबह 5.20 बजे शुरू करती है और दोपहर 12.03 बजे कासरगोड पहुंचती है, वापसी यात्रा दोपहर 2.30 बजे कासरगोड से शुरू होती है और रात 10.35 बजे यहां पहुंचती है। संयोग से, 25 अप्रैल को शुरू हुई सेवा कोट्टायम मार्ग से चलती है, प्रस्तावित नई सेवा अलाप्पुझा मार्ग से चलेगी। पहली वंदे भारत को केरलवासियों ने खूब सराहा है और अधिकांश दिनों में यह पूरी तरह भरी रहती है। सप्ताहांत पर इसमें भारी भीड़ होती है। 
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News