Kitchen Vastu Tips: धन हानि का सबसे बड़ा कारण है किचन में सिंक के पास रखी ये एक चीज, जानिए वास्तु नियम
punjabkesari.in Monday, Dec 15, 2025 - 07:08 PM (IST)
नेशनल डेस्क : कई घरों में जगह की कमी के कारण किचन में सिंक और गैस चूल्हा पास-पास रख दिया जाता है, लेकिन वास्तु शास्त्र इसे सही नहीं मानता। वास्तु के अनुसार सिंक जल तत्व का प्रतीक है, जबकि चूल्हा अग्नि तत्व से जुड़ा होता है। जब ये दोनों तत्व बहुत करीब होते हैं, तो उनकी ऊर्जाएं आपस में टकराती हैं। इसका असर घर के माहौल पर पड़ सकता है और तनाव, आपसी मतभेद, स्वास्थ्य समस्याएं व आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं।
सिंक और चूल्हा साथ क्यों नहीं होने चाहिए
वास्तु मान्यताओं के अनुसार जल और अग्नि एक-दूसरे के विपरीत तत्व हैं। इनके टकराव से नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है, जिससे परिवार के सदस्यों के बीच कलह और असंतुलन बढ़ सकता है।
यह भी पढ़ें - नीम करोली बाबा ने बताया क्यों हाथ में नहीं टिकता धन? इन 3 गलतियों से बचना है बेहद जरूरी
कितनी दूरी रखना सही है
अगर संभव हो तो सिंक और चूल्हे को अलग-अलग दीवारों पर रखें। यदि ऐसा नहीं हो सकता, तो दोनों के बीच कम से कम 2 से 3 फीट की दूरी जरूर रखें, ताकि ऊर्जाओं का टकराव कम हो सके।
सिंक रखने की सही दिशा
किचन में सिंक के लिए उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा को शुभ माना जाता है। इस दिशा में सिंक होने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और धन व सुख-समृद्धि का प्रवाह अच्छा रहता है।
चूल्हे की सही दिशा
चूल्हा दक्षिण-पूर्व दिशा में होना सबसे अच्छा माना जाता है। खाना बनाते समय व्यक्ति का मुख पूर्व की ओर रहे, तो यह और भी शुभ माना जाता है।
यह भी पढ़ें - सर्दियों की इन सब्जियों को खाने से हो रहा है कैंसर, इस देश ने जारी किया अलर्ट
अगर चूल्हा और सिंक पास हों तो उपाय
यदि आप दोनों की जगह नहीं बदल सकते, तो उनके बीच लकड़ी का पार्टिशन, हरा पौधा या कोई लकड़ी की वस्तु रख सकते हैं। इससे जल और अग्नि के बीच संतुलन बना रहता है और वास्तु दोष का प्रभाव कम हो जाता है।
