ऐसा डॉक्टर जो 6 साल में 2 हजार जूते कर चुका है गिफ्ट

punjabkesari.in Monday, Dec 14, 2015 - 11:27 AM (IST)

इंदौर: दुनिया में बहुत कम लोग ही एेसे होते है, जो अपने प्रोफेशन को निभाने के साथ- साथ उसे जीते भी है। इन्हीं चंद लोगों में से एक हैं मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संदीप जुल्का। जो डायबिटीज के मरीजों की हर तरह से मदद करते है। हर डॉक्टर कहता है कि डायबिटीज के मरीजों को अपने पांव की देखभाल करनी चाहिए, लेकिन डॉ. जुल्का लोगों को पांव सुरक्षित रखने के लिए जूते गिफ्ट करते हैं। पिछले छह सालों से उनका ये सिलसिला जारी है। ऐसा करते हुए 6 साल में उन्होंने करीब 2 हजार लोगों को जूते पहनाए हैं।

उन्होंने एेसा करना क्यों शुरू किया इस सवाल के जवाब में वे बताते है, कि मैंने अधिकांश डायबिटीज पैशेंट के पैरों में घाव होने के बाद रिकवर न होने पर उनके पैर कटते देखे हैं। इसके बाद ही मैंने लोगों को जूते गिफ्ट करना शुरू किया। यह देख अब उनके कई दोस्त भी लोगों को जूते गिफ्ट करने लगे हैं।

जुल्का के दोस्त बताते हैं उन्होंने कई मजदूर और गरीब लोगों को उन्हें जूते गिफ्ट करते देखा है। उनकी कार की डिक्की में अकसर जूते ही रखे होते हैं। जब भी कोई नंगे पैर घूमता दिखता है तो डॉ. जुल्का उन्हें जूते पहनाते हैं। इसके अलावा वे  नि:शुल्क शुगर चेकअप कैंप लगा चुके हैं और पीड़ितों का इलाज कर चुके हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News