ये दुल्हन धोखेबाज है... एक या दो नहीं बल्की 32 शादियां कर किया बड़ा कांड

punjabkesari.in Saturday, May 18, 2024 - 08:12 PM (IST)

राजस्थान : शादी जो अपने आप में एक पवित्र शब्द हैं। ये दो लोगों के बीच एक सामाजिक और धार्मिक रुप से मान्यता प्राप्त मिलन है। साथ ही दो परिवारों के बीच अधिकारों और दायित्वों को स्थापित करता है। हमने हमेशा से सुना है कि जोड़िया तो उपर वाला बनाता है, हम तो बस अपने जीवनसाथी से एस संयोग से मिलते है, और हमेशा के लिए एक हो जाते है। लेकिन आज के वर्तमान समय में कई लोगों को अपने जीवनसाथी को खोजने में काफी समय लग जाता है। वे परेशान और तनावपूर्ण महसूस करने लगते है।

PunjabKesari

उन मर्दों को टारगेट करना हैं जिनकी शादी नहीं हो रही
कुछ इन्हीं समस्योओं को देखते हुए आज लोगों ने इस क्षेत्र को भी रोजगार के अवसर बना दिए है।आज के वर्तमान समय में आप को अनेकों ऐसी एजेंसी मिल जाएंगी जो लोगों को मिलवाने और शादी करवाने का काम करती है। इनका काम उन मर्दों को टारगेट करना हैं जिनकी शादी नहीं हो रही है। ये लोग एक दलाल का काम कर रहे है। ये पहले लड़के-लड़कियों को मिलवाते हैं। उनके परिवार से बात करते है और झासा देकर लड़की से शादी करवा देते है। साथ ही ये लड़के पक्ष से पैसे भी लेते हैं। इसके बाद लड़के वाले ही शादी की सारी तैयारी करते है। सारे पैसे भी लड़के वाले ही खर्च करते है। मामला यहां तक तो ठिक रहता है पर शादी के अगले दिन ही लड़की सारे जेवर और पैसे लेकर भाग जाती है। आज के समय में इस तरह की घटनाएं बढ़ती जा रही है।

सागवाड़ा थाने में 2022 में पुलिस ने एक ऐसी दुल्हन को पकड़ा था, जहां एक लड़की ने एक दो नहीं बल्की बत्तीस दूल्हों से शादी करके उनको अपना शिकार बनाया है। इस दुल्हन ने अपने जीवन में एक या दो नहीं बल्की बत्तीस शादियां की। शादी के पहले ही रात वह लड़के को कुछ नशीली दवा खिला देती थी और जैसे ही लड़का बेहोश हो जाता था तो वह कैश और लाखों रुपए के जेवर लेकर फरार हो जाती थी। पुलिस को इस दुल्हन के बारे में पता तब चला जब कई लड़को ने एक ही तरह के स्केच बनवाया।

PunjabKesari

इसके बाद पुलिस ने इस मामलें को गंभीरता से लिया और लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार कर लिया। अभी तक इन दलालों के चक्कर में कई युवा फंस चुके हैं। पुलिस युवाओं को जागरुक करने में जुटी हुई है ताकि आगे शादी के नाम पर और ज्यादा लोग धोखा ना खाएं। युवा वर्ग सतर्क रहें सावधान रहें। 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Utsav Singh

Related News