सुबह तड़के नाइट गाउन पहन चोरों ने एम्बुलेंस से आकर SBI बैंक का ATM लूटा, घटना CCTV फुटेज में कैद
punjabkesari.in Monday, Oct 12, 2026 - 12:45 PM (IST)
तेलंगाना: तेलंगाना के कामारेड्डी ज़िले में रविवार तड़के नाइट गाउन पहने कुछ अज्ञात बदमाश एम्बुलेंस से आए और स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) के ATM में तोड़-फोड़ करके कैश लेकर भाग गए। यह घटना 11 अक्टूबर को रात 1 बजे से 1:30 बजे के बीच कामारेड्डी-बांसवाड़ा मुख्य सड़क पर स्थित गंधारी मंडल मुख्यालय में हुई। आरोपियों ने ATM के अंदर रखे कैश तक पहुंचने के लिए मशीन को नुकसान पहुँचाया और फिर वहां से भाग गए।
👗 When You Have An ATM To Rob, But All Your Clothes Are At The Dry Cleaner A gang of thieves pulled up to an SBI kiosk in Telengana in an ambulance, walked in wearing face masks and women’s nighties, and broke into the cash machine before driving off. Kamareddy police confirmed an investigation is underway and a forensics team has been dispatched to analyse CCTV footage, though the exact amount looted has not yet been confirmed. 📹 CCTV
— RT_India (@RT_India_news) October 12, 2026
बताया जा रहा है कि यह घटना CCTV फुटेज में कैद हो गई है और पुलिस संदिग्धों की पहचान करने और घटनाक्रम का पता लगाने के लिए फुटेज की जाँच कर रही है। चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। जांच के हिस्से के तौर पर एक क्लूज़ टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और सबूत इकट्ठा किए। ATM से चोरी हुए कैश की सही रकम की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस घटना से जुड़े हालात की जाँच कर रही है और इसमें शामिल लोगों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने की कोशिशें जारी हैं।
