दिल्ली-NCR में तड़के गरज के साथ तेज बारिश: IGI एयरपोर्ट पर करीब 15 उड़ानों में देरी; यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी

punjabkesari.in Monday, Oct 12, 2026 - 06:22 AM (IST)

नई दिल्ली: दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में सोमवार तड़के गरज के साथ तेज बारिश हुई, जिसके कारण दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर करीब 15 उड़ानों में देरी की सूचना है। बताया जा रहा है कि देरी से प्रभावित उड़ानों में अधिकतर आने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शामिल हैं।

हवाई अड्डे ने जारी की एडवाइजरी
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने तड़के लगभग साढ़े चार बजे यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की। इसमें यात्रियों को उड़ानों की ताजा स्थिति की जानकारी प्राप्त करने के लिए अपनी संबंधित एयरलाइंस से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

खराब मौसम की आशंका, फिलहाल संचालन सामान्य
हवाई अड्डा प्रशासन के अनुसार, मौसम विभाग ने एयरपोर्ट के आसपास के इलाकों में खराब मौसम की संभावना जताई है। हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल उड़ानों का संचालन सामान्य है। दिल्ली हवाई अड्डे की वेबसाइट के अनुसार, तड़के 4:50 बजे के बाद से करीब 15 उड़ानों में देरी दर्ज की गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News