कोरोना की वजह से इन 5 देशों में सबसे ज्यादा हुआ नुक्सान, जानें कितनी हुई मौंते

punjabkesari.in Thursday, Mar 26, 2020 - 10:24 AM (IST)

नई दिल्ली: पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना वायरस (Cornavirus) का प्रकोप झेल रही है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए देशभर में 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की है। चीन(China) के वुहान (Wuhan) शहर से जन्मा ये वायरस अब तक दुनिया के लगभग 180 देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में इस  वायरस से अब तक 4,65,163 लोग संक्रमित हो चुके हैं। आईए जानते हैं कोरोना की वजह से किन पांच देशों में सबसे अधिक मौतें हुई हैं।

PunjabKesari
इटली:
6 करोड़ की आबादी वाले इटली में अब तक 74,386 मामले सामने आए हैं, इसमें 7,500 से अधिक लोगों की मौत हुई है और करीब 9000 से अधिक लोग ठीक हुए हैं। वुहान शहर से खास संबंध होने की वजह से इटली में सबसे अधिक तबाही हुई है।

PunjabKesari

स्पेन:
4 करोड़ की आबादी वाले यूरोपीय देश स्पेन में अचानक से बढ़ते मामलों की वजह से इस देश में मृतकों की संख्या चीन से अभी अधिक हो गई है। यहां अब तक 47,611 मामले दर्ज हुए हैं। इसमें 3,445 लोगों की मौत हुई है तो 5,367 लोग ठीक हुए हैं।

PunjabKesari

चीन:
कोरोना वायरस का मुख्य केंद्र रहे चीन में अब तक 81,218 मामले दर्ज हुए हैं, जिसमें 3,281 लोगों की मौत हुई है और 73,650 लोग ठीक हुए हैं। हालांकि इस तेजी से फैल रही इस खतरनाक बीमारी पर काबू पाया गया और तीन महीने के अंदर ही वायरस के प्रभाव को रोक दिया गया। 

PunjabKesari
ईरान: 
कोरोना वायरस के चलते पश्चिमी एशिया वाले आठ करोड़ की आबादी वाले इस देश में रोजाना मृतकों की संख्या बढ़ रही है। यहां अब तक कुल 27,017 मामले दर्ज किए गए हैं। इसमें 2,077 लोगों की मौत हो चुकी है।


फ्रांस:
छह करोड़ की आबादी वाले इस मुल्क में अचानक से मामलों में बढ़ोतरी होने के कारण बुधवार तक मृतकों की संख्या 1,331 हो गई, वहीं इससे 25,233 लोग प्रभावित हुए हैं, जिसमें 3,900 लोग स्वस्थ हुए हैं


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Anil dev

Recommended News

Related News