कल से हो जाएं अलर्ट! 17 जून तक आंधी-तूफान, आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी, IMD ने जारी किए सख्त निर्देश

punjabkesari.in Wednesday, Jun 11, 2025 - 09:04 PM (IST)

नेशनल डेस्क: झारखंड में मौसम फिर बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग ने 12 जून से 17 जून तक पूरे राज्य के लिए वज्रपात (आकाशीय बिजली) और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इन छह दिनों के दौरान कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है।

12 जून को 20 जिलों में आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी

रांची मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद के अनुसार, 12 जून को झारखंड के 20 जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इन जिलों में वज्रपात भी हो सकता है। केवल चार जिले -पलामू, गढ़वा, लातेहार और चतरा-इससे थोड़ा सुरक्षित रहेंगे।

जिन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है

रांची, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, धनबाद, जामताड़ा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहिबगंज, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, लोहरदगा और गुमला।

13 से 17 जून तक चलेगी तेज हवा और होगी बारिश

13 से 17 जून तक पूरे राज्य में गरज के साथ तेज हवाएं (40 से 50 किमी/घंटा) चलने की संभावना है।

13, 15 और 16 जून को हो सकती है अच्छी बारिश

13, 15 और 16 जून को कई जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इससे तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट आने की उम्मीद है।

अब तक कहां-कहां हुई बारिश?

पिछले 24 घंटे में मझगांव में सबसे ज्यादा 18.4 मिमी बारिश हुई। चक्रधरपुर में 1.2 मिमी, जगन्नाथपुर में 0.5 मिमी और सिमडेगा के बानो में भी 0.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। सबसे ज्यादा तापमान डालटनगंज में 41.4°C और सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार में 21.9°C दर्ज किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News