करोड़पति बनने के चक्कर में बन गया रोडपति, Dream 11 और कैसीनो की लत में बर्बाद हुआ युवक

punjabkesari.in Wednesday, Mar 05, 2025 - 11:32 AM (IST)

नेशनल डेस्क: बिहार से एक हैरानीवाली घटना सामने आई है। यहां पर एक युवक करोड़पति बनने के चक्कर में रोडपति बन गया है। युवक ने ऑनलाइन गेम Dream 11 और कैसीनो की लत में अपनी जिंदगी बर्बाद कर फांसी लगाकर जान दे दी। उसकी पहचान सुशांत कुमार सिद्धू के रूप में हुई है। जानते हैं कि क्या है पूरा मामला-

क्या है पूरा मामला?

सुशांत ड्रीम 11 से करोड़पति बनने का सपना देख रहा था। इस चक्कर में उसके सिर पर करोड़ों का कर्ज चढ़ गया था। कर्ज का बोझ इतना ज़्यादा बढ़ गया कि उसने सुसाइड कर लिया। मौके पर से सुसाइड नोट भी मिला है। बताया जा रहा है कि 2021 में लॉकडॉउन के समय उसे ड्रीम 11 और कैसीनो की लत लग गई। सुशांत ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि पहले दिवाकर यादव से ढाई लाख रुपये कर्ज लिए, फिर 50 हजार रुपये और लिए। इस नुक्सान के लिए उसने खुद को दोषी मानते हुए माफी मांगी है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News