जम्मू-कश्मीर के ऐतिहासिक ''लाल चौक'' पर फहराया गया तिरंगा, ''भारत माता की जय'' और वंदे मातरम के नारों से गूंज उठा पूरी घाटी

punjabkesari.in Monday, Aug 15, 2022 - 04:22 PM (IST)

नेशनल डेस्क:  आजादी के 75वीं सालगिरह पर आज देश जहां अमृत महोत्‍सव मना रहा है वहीं इस बीच जम्मू-कश्मीर के लाल चौक पर भी तिरंगा फहराया गया। इतना ही नहीं इस दौरान लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला औऱ लोगों ने  'भारत माता की जय' के नारे भी लगाए। बता दें कि लाल चौक पर तिरंगा फहराने आए ये लोग देश के विभिन्न हिस्सों से श्रीनगर आए थे। स्थानीय लोगों को तिरंगा लहराते और वंदे मातरम गाते हुए भी देखा गया।

इस दौरान एक व्यक्ति ने अपने पूरे शरीर पर राष्ट्रीय ध्वज बनाया हुआ था जो आकर्षिक का केंद्र भी बना।  लोगों ने लाल चौक पर प्रतिष्ठित घंटाघर के सबसे ऊपर तिरंगा झंडा लगाया।   महिलाओं सहित एक अन्य ग्रुप को भी लाल चौक के सामने झंडा लिए फोटो खिंचवाते नज़र आए। 

गौरतलब है कि करीब 30 साल पहले बीजेपी के दिग्गज नेता मुरली मनोहर जोशी ने पहली बार जम्मी कश्मीर के 'लाल चौक' पर झंडा फहराया था।  उसके बाद यह जगह विवादों में रही है।  इतना ही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लाल चौक पर तिरंगा फहरा चुके है। 

वहीं आज के आजादी दिवस समारोह पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने  कहा कि केंद्र शासित प्रदेश ने हड़ताल और पथराव को पीछे छोड़ दिया है तथा विकास एवं शांति के एक नये युग में प्रवेश कर चुका है। सिन्हा ने यहां शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में 76वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि हमने आतंकवाद पर अंतिम और निर्णायक प्रहार शुरू कर दिया है। जम्मू-कश्मीर के 1.30 करोड़ लोगों को इन प्रयासों के समर्थन में आवाज बुलंद करनी चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News