DA Hike : 16 लाख से ज्यादा लोगों की बढ़ेगी सैलरी, CM बनते ही विजय ने लिया बड़ा फैसला

punjabkesari.in Thursday, May 14, 2026 - 05:53 PM (IST)

नेशनल डेस्क : तमिलनाडु में नई सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है। विजय ने बुधवार को महंगाई भत्ते में 2 फीसदी बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। ये नई दरें 1 जनवरी 2026 से लागू मानी जाएगी।

सरकार के इस फैसले से लाखों कर्मचारियों की मासिक सैलरी अब बढ़कर आएगी। सरकार के इस फैसले का लाभ करीब 16 लाख लोगों को मिलेगा। इसमें सरकारी कर्मचारी, शिक्षक, पेंशनर्स और फैमिली पेंशनर्स शामिल हैं। बढ़ती महंगाई के बीच यह फैसला लाखों परिवारों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।

कर्मचारियों की बढ़कर आएगी सैलरी

पिछली सरकरा क समय सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों को 58 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा था। अब नई राज्य सरकार ने 58 फीसदी से बढ़कार 60 फीसदी कर दिया है। यह दरें 1 जनवरी 2026 से लागू मानी जाएगी। करीब 16 लाख से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों की सैलरी बढ़कर आएगी। 

सरकारी खजाने पर बढ़ेगा बोझ

डीए में 2 फीसदी बढ़ोतरी से तमिलनाडु सरकार पर सालाना करीब 1,230 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ेगा। हालांकि सरकार ने कहा है कि कर्मचारियों के हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और जरूरी फंड का इंतजाम किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News