डेंगू का कहर जारी, मरीजों की संख्या हुई 850 के पार

punjabkesari.in Friday, Nov 18, 2016 - 07:57 PM (IST)

चंडीगढ़, (रवि): हैल्थ विभाग द्वारा शुक्रवार को डेंगू के 2 नए मामलों की पुष्टि की गई। इसके साथ ही शहर में डेंगू मरीजों की कुल संख्या 851 तक पहुंच गई है। डेंगू के साथ ही विभाग द्वारा 4 नए चिकनगुनिया के मामलें भी कंफर्म किए गए है। जिसमें से 1 चंडीगढ़, 1 केस बाहरी राज्य व 2 गलत पते वाले हैं। वहीं

अगर चिकनगुनिया के कुल मरीजों की बात करें तो इसकी कुल संख्या 250 तक पहुंच गई है। 
इन मरीजों में 46 बाहरी राज्यों, 55 गलत पते वाले व 149 मामलें चंडीगढ़ से हैं। एंटी मलेरिया विभाग द्वारा डेंगू रोकथाम के लिए चलाई जा रही ड्राइव के तहत शुक्रवार को 5198 घरों की चैकिंग की गई। 1838 कूलर्स चैक किए गए। 6371 कंटेनर्स को भी जांचा गया जिसमें 3 में डेंगू का लारवा पाया गया। 2958 ऑवर हैड टैंक्स  व 126 लॉर्ज वॉटर बॉडीका चैक की गई। लापरवाही के लिए 2 लोगों को विभाग द्रारा नोटिस भी दिया गया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News