काबुल में 150 भारतीयों के अपहरण की खबर गलत, सभी लोग सुरक्षित- सूत्र

punjabkesari.in Saturday, Aug 21, 2021 - 06:37 PM (IST)

नेशनल डेस्कः अफगानिस्‍तान की राजधानी काबुल में करीब 150 भारतीयों के अपहरण की खबर को भारत सरकार से जुड़े सूत्रों ने गलत बताया है। सूत्रों ने बताया कि सभी भारतीय पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि हम भारतीय की सुरक्षा के वादे और इसमें सहयोग के लिए स्थानीय अधिकारियों का धन्यवाद करते हैं। अफगानिस्‍तान में कई भारतीय भी फंसे हुए हैं। भारत काबुल से अपने लोगों को निकालने के अभियान में लगातार जुटा हुआ है।

बता दें कि, इससे पहले अफगानिस्तान के कई मीडिया हाउस ने रिपोर्ट दी थी कि अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से निकलने का इंतजार कर रहे लोगों का तालिबान ने अपहरण कर लिया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अगवा किए गए लोगों में भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। हालांकि, इसकी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। वहीं तालिबान के प्रवक्ता अहमदुल्ला वसीक ने इस रिपोर्ट का खंडन किया है। उन्होंने अफगान मीडिया के एक सदस्य से इसपर बात की है।

भारत सरकार भारतीयों के सुरक्षित स्वदेश वापसी में जुटी 
समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया था कि रिफ्यूलिंग के लिए विमान ने ताजिकिस्तान में लैंडिंग की। भारत सरकार के अधिकारी काबुल से भारतीयों नागरिकों की सुरक्षित वापसी कराने के अभियान में जुटे हुए हैं। वायुसेना का विमान भारतीयों को ताजिकिस्तान के दुशाम्बे में छोड़ेगा और फिर वे लोग एयर इंडिया की फ्लाइट से देश वापस आएंगे।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News