Fact Check: क्या बंद होने वाला है 500 रुपये का नोट? RBI ने बताई सच्चाई

punjabkesari.in Friday, May 08, 2026 - 04:26 PM (IST)

 500 Rupee Note News: बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर 500 रुपए के नोट की रील वायरल हो रही है। इसमें ऐसा दावा किया जा रहा है कि RBI इन्हें बंद करने का प्लान कर रही है। इन खबर आम लोगों के बीच बेचैनी पैदा कर दी है। आइए जानते हैं कि इसके पीछे क्या सच्चाई है?   

सोशल मीडिया पर क्या है दावा?

इंस्टाग्राम हैंडल ‘insightswithnicky’ और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर रील वायरल हो रही है। इसमें कहा गया है कि  RBI जल्द ही 500 रुपये के नोटों का चलन बंद कर देगा।

सरकार और PIB ने बताई सच्चाई

इस वायरल दावे की गंभीरता को देखते हुए भारत सरकार की आधिकारिक फैक्ट चेक एजेंसी, PIB Fact Check ने इसकी पड़ताल की है। जांच  के दौरान इस दावे को पूरी तरह से फर्जी (Fake) पाया गया है।

<

>

PIB ने साफ की स्थिति

इस मामले में RBI ने सफाई देते हुए कहा कि फिलाहाल 500रुपए के नोटों को बंद करने का कोई आदेश जारी नहीं किया। यह नोट मार्केट में पूरी तरह से मान्य हैं और रहेंगे। ATM से नोटों को हटाने या मार्च 2026 की डेडलाइन की खबरें महज अफवाह हैं।

जनता के लिए जरूरी सलाह

देश के नागरिकों को घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। यदि आपके पास 500 रुपये के नोट हैं, तो वे पूरी तरह सुरक्षित और मान्य हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

किसी भी वित्तीय जानकारी को साझा करने से पहले RBI या भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जांचें। इसके अलावा बिना सोचे- समझे सोशल मीडिया पर ऐसी  रील्स पोस्ट या फॉरवर्ड न करें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News