6 साल में भारत में सबसे ज्यादा गोद ली गईं लड़कियां, यह राज्य रहा टॉप पर

punjabkesari.in Monday, May 07, 2018 - 12:15 PM (IST)

नई दिल्लीः भारत में पिछले छह वर्षों में गोद लिए गए बच्चों में करीब 60 प्रतिशत लड़कियां थीं। इनमें महाराष्ट्र सबसे ऊपर रहा जहां हाल में सबसे ज्यादा बच्चे गोद लिए गए। आंकड़े के अनुसार 2017-18 में गोद लिए गए कुल 3,276 बच्चों में से 1,858 लड़कियां थीं जबकि लड़कों की संख्या 1,418 थी। सेंट्रल अडोप्शन रिसोर्स अथॉरिटी  (कारा) ने एक आरटीआई आवेदन के जवाब में बताया कि 2012 के बाद से हर राज्य में गोद लिए गए बच्चों की संख्या के लिहाज से महाराष्ट्र सबसे ऊपर था। 2017 में राज्य में गोद लिए गए कुल 642 बच्चों में से 353 लड़कियां थीं।

ये देश भी पीछे नहीं

  • महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा बच्चों के गोद लिए जाने का कारण वहां कई अडोप्शन एजेंसियां होना है।
  • दूसरा स्थान कर्नाटक का रहा जहां गोद लिए गए कुल 286 बच्चों में से 167 लड़कियां थीं।  
  • पश्चिम बंगाल (203) का स्थान आता है।
  • आरटीआई आवेदन के जवाब में बताया गया कि 2017-18 में गोद लिए जाने के अंतर्राष्ट्रीय मामलों में अमेरिका, इटली, फ्रांस और स्पेन के परिवार आगे रहे।
  • 2016-17 में भारत के अंदर गोद लिए गए कुल 3,210 बच्चों में से 1,915 लड़कियां थीं। 

    पिछले पांच साल के आंकड़ों से पता चला कि 59.77 प्रतिशत दंपतियों ने लड़कियां गोद लीं जबकि 40.23 प्रतिशत ने लड़के। कारा के सीईओ लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक कुमार ने कहा कि इससे पता चलता है कि चीजें अब बदल रही हैं। इसके अलावा लोगों को लगता है कि लड़कियों की देखरेख करना लड़कों की तुलना में ज्यादा आसान है और यह गोद लेने के समय लड़कियों के पक्ष में जाता है।’’

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News