आशिक ने अनोखे अंदाज में लिया ब्रेकअप का बदला, गर्लफ्रेंड के घर भेज डाले 300 पार्सल

punjabkesari.in Saturday, Apr 12, 2025 - 01:04 PM (IST)

नेशनल डेस्क. कोलकाता शहर से एक अजीब मामला सामने आया। एक लड़के ने अपनी पुरानी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप का बदला लेने का अनोखा तरीका निकाला। उसने लड़की के घर पर लगभग 300 पार्सल भेज दिए और वो भी कैश ऑन डिलीवरी वाले।

पुलिस ने जब लड़के को पकड़ा और पूछा तो उसने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड उससे इसलिए नाराज़ थी क्योंकि वो उसे ऑनलाइन शॉपिंग नहीं कराता था और महंगे गिफ्ट नहीं देता था। इसलिए उसने सोचा कि इतने सारे पार्सल भेजकर वो उसे खुश कर देगा और अब वो इन सबका बिल भरती रहेगी।

यह घटना कोलकाता के लेक टाउन इलाके में रहने वाली 25 साल की एक लड़की के साथ हुई। वह एक बैंक में काम करती है। उसे ये 300 पार्सल सुमन सिकदर नाम के लड़के ने भेजे थे, जिससे उसका ब्रेकअप पिछले साल नवंबर में हो गया था।

लड़की ने पुलिस को बताया कि उसके घर पर हर दिन कई पार्सल आ रहे थे। ये अमेज़न, फ्लिपकार्ट जैसी ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों से थे और इनमें महंगे-महंगे गिफ्ट भरे हुए थे। खास बात ये थी कि सारे पार्सल कैश ऑन डिलीवरी पर थे। लड़की ने ये ऑर्डर नहीं किए थे, इसलिए उसने इन्हें लेने से मना कर दिया और वापस भेज दिया। इस वजह से शॉपिंग कंपनियों ने उसका अकाउंट भी ब्लॉक कर दिया।

परेशान होकर लड़की ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जाँच करने पर पता चला कि ये सब सुमन कर रहा है, जो उसकी पुरानी गर्लफ्रेंड थी। पुलिस ने सुमन को गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ की।

पुलिस के मुताबिक, सुमन ने बताया कि लड़की ने उससे इसलिए रिश्ता तोड़ दिया था क्योंकि वो उसे ऑनलाइन शॉपिंग नहीं कराता था और गिफ्ट नहीं देता था। इसीलिए उसने बदला लेने के लिए ऑनलाइन शॉपिंग करके उसके घर पार्सल भिजवा दिए। पुलिस ने इस मामले को ई-हरासमेंट का केस बताया है। सुमन को बाद में जमानत मिल गई, लेकिन इस अनोखे मामले की चर्चा खूब हो रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Parminder Kaur

Related News