अलवर से दिल्ली भागे पिता, लेकिन नहीं बचा पाए घर का चिराग, बाथरूम का दरवाजा तोड़ते ही उड़ गए होश; जानिए पूरा मामला
punjabkesari.in Sunday, May 03, 2026 - 09:37 AM (IST)
नेशनल डेस्क: दिल्ली के सफदरजंग इलाके से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां एक जज अमन कुमार शर्मा ने अपने घर में खुदकुशी कर ली। इस घटना से सभी लोग हैरना हैं कि कानून का जानकार ऐसा कदम कैसे उठा सकता है। इस मामले में मृतक अमन के पिता ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कुछ बातें बताईं हैं, जो किसी को भी झकझोर सकती हैं।
पिता ने किया बड़ा खुलासा
अमन के पिता ने इस घटना में चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि बीते कुछ समय से उनका बेटा अपनी शादीशुदा जिंदगी से काफी परेशान था। इस वजह से उसे तनाव भी था। घटना वाली रात करीब 10 बजे अमन ने अपने पिता को फोन किया और रोते हुए कहा, "पिताजी, मैं बहुत परेशान हूँ, अब मेरा जीना मुश्किल हो गया है।" बेटे की ऐसी हालत सुनकर पिता घबरा गए और तुरंत राजस्थान के अलवर से दिल्ली के लिए निकल पड़े। वे रात 12 बजे तक दिल्ली पहुँचे, लेकिन तब तक स्थिति काफी खराब हो चुकी थी।
ये भी पढ़ें- Big News: दिल्ली के विवेक विहार में AC ब्लास्ट से दहला इलाका, 4 लोगों की हुई मौत
घर की कलह और प्रताड़ना के आरोप
अमन ने अपने पिता को बताया कि पिछले दो महीनों से उनका अपनी पत्नी के साथ लड़ाई चल रही। हालांकि अमन की पत्नी भी एक जज हैं। पिता का आरोप है कि घर में अमन की मर्जी नहीं चलती थी। पिता के अनुसार घर में अमन की पत्नी का दबदबा काफी था। पत्नी के अलावा अमन की साली जो पेशे से एक एक IAS अधिकारी के पद पर तैनात हैं, वो भी घर के फैसलों में दखलंदाजी करती थी। अमन को महसूस होता था कि उनकी अपनी कोई अहमियत नहीं बची है। ससुर ने जब अपनी बहू को समझाने की कोशिश की तो बहू ने उन्हें ही घर से बाहर निकल जाने को कहा और पुलिस बुलाने की धमकी दी। अमन के ससुराल पक्ष के किसी भी सदस्य ने इस मामले में मदद नहीं की।
बाथरूम में मिला शव
रात के समय घर का माहौल बहुत तनावपूर्ण था। एक कमरे में अमन रो रहा था और दूसरे कमरे में उनकी पत्नी थीं। काफी देर तक बहस और शोर सुनाई देता रहा। कुछ समय बाद जब अमन दिखाई नहीं दिए, तो पिता ने उनके फोन पर कॉल किया। फोन की घंटी घर के बाथरूम के अंदर से बज रही थी। जब दरवाजा तोड़कर देखा गया, तो अमन का शव फंदे से लटका हुआ मिला। उन्होंने अपनी पत्नी के दुपट्टे से ही फांसी लगा ली थी।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता के बयानों के आधार पर पुलिस ने अमन को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले एंगल से जांच शुरु की है। इस घटना ने एक बार फिर मानसिक स्वास्थ्य और पारिवारिक रिश्तों में बढ़ते तनाव पर बहस छेड़ दी है।
