22 अप्रैल...! भारत के इतिहास में वो काला दिन.... भारतीय सेना ने कहा- भारत ने भूलता है और न माफ करता है

punjabkesari.in Tuesday, Apr 21, 2026 - 11:34 AM (IST)

नेशनल डेस्क22 अप्रैल 2025 का दिन भारत के इतिहास में काले शब्दों में लिखा गया है। पाकिस्तान के इस कायराना हमले की पहली बरसी है। आतंकवादियों ने ठीक एक साल पहले इस दिन भारत में खूनी खेल खेला था। इस हमले की गूँज आज भी देशवासियों के जहन में ताजा है।

क्या हुआ था उस दिन?

आपको बता दें कि 22 अप्रैल 2025 को कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बैसरन (मिनी स्विट्जरलैंड) में आतंकियों ने निहत्थे पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां चलाई गई थीं। इस आतंकी हमले में 26 बेकसूर लोग मारे गए थे।  

भारतीय सेना ने किया ट्वीट

इस हमले की बरसी से ठीक एक दिन पहले भारतीय  सेना ने हमले के शहीदों और पीड़ितों को याद करते हुए एक संदेश लिखा है। सेना ने एक्स पोस्ट में लिखा- जब इंसानियत की सीमाएं लांघी जाती हैं, तो जवाब निर्णायक होता है। भारत न भूलता है और न ही माफ करता है। न्याय सुनिश्चित किया जा चुका है और पूरा देश आज एकजुट खड़ा है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News