'गर्भ गृह' में रखी गई भगवान राम की मूर्ति, पुजारी सुनील दास ने कहा- श्री राम हैं प्रेम का अवतार

punjabkesari.in Thursday, Jan 18, 2024 - 01:07 PM (IST)

नेशनल डेस्क: रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए अब सिर्फ 4 दिन बचे हैं। पूरे देश में एक उत्साह छाया हुआ है। 22 जनवरी के दिन को लोग दीवाली की तरह मनाएंगे। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है कि भगवान राम की मूर्ति को राम मंदिर के 'गर्भगृह' में रख दिया गया है। 
 

Ayodhya Ram Temple 'Pran Pratishtha' to be held on 22nd January; Lord Ram's idol has been placed in the 'Garbha Griha; of the temple

(Picture source: VHP) pic.twitter.com/syGqc0zzIB

— ANI (@ANI) January 18, 2024


श्री राम मंदिर निर्माण के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने बताया, राम लला की मूर्ति को गुरुवार की सुबह अयोध्या के राम मंदिर के गर्भगृह में ट्रक के जरिए लाया गया। उन्होंने बताया की रामलला की मूर्ति को क्रेन की मदद से राम मंदिर परिसर में लाया गया था। इसके अलावा, इसे स्थापित करने से पहले मंदिर में एक विशेष पूजा भी आयोजित की गई थी। बता दें कि 150-200 किलोग्राम वजनी पत्थर की मूर्ति में पांच साल पुराने राम लला को दर्शाया गया है। 
 

#WATCH | Ayodhya, UP: The idol of Lord Ram was brought inside the sanctum sanctorum of the Ram Temple in Ayodhya.

A special puja was held in the sanctum sanctorum before the idol was brought inside with the help of a crane. (17.01)

(Video Source: Sharad Sharma, media in-charge… pic.twitter.com/nEpCZcpMHD

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 18, 2024

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर केरल स्नेहम आश्रम के पुजारी सुनील दास ने कहा, 'पूरी दुनिया में विशेष निमंत्रण भेजा जाता है। पूरा ब्रह्मांड यही है। सर्व देवता (सभी देवता) यहीं हैं। सर्व देवता स्वरूपम श्री राम यहां हैं। भावना यह है कि अयोध्या ने सार्वभौमिक शांति और प्रेम फैलाया है। यह प्रेम का अवतार है। भावना विश्व शांति और व्यक्तिगत शांति की है।'
 

#WATCH | Ayodhya, Uttar Pradesh: On Ram Mandir Pran Pratishtha ceremony, Kerala Sneham Ashram Priest Sunil Das says, "Special invitation is sent all over the world. The whole of the universe is here. 'Sarva Devta' (All deities) are here. 'Sarva Devta Swaroopam' Shri Rama is here.… pic.twitter.com/XSb9pY7tAE

— ANI (@ANI) January 18, 2024


प्राण प्रतिष्ठा
रामलला की बहुप्रतीक्षित प्राण प्रतिष्ठा पौष शुक्ल कुर्माद्वादशी, विक्रम संवत 2080 को होगी, जो विक्रम संवत 2080 कैलेंडर में 22 जनवरी को पड़ती है। प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम सभी शास्त्रीय प्रोटोकॉल का पालन करते हुए 'अभिजीत मुहुर्त' में होगा। 'राम लला की प्राण प्रतिष्ठा' राम मंदिर 22 जनवरी को दोपहर 12:20 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच में होगी।

 

 

 

 



 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mahima

Related News