लाल किला और जामा मस्जिद के बीच बनाया गया हेरिटेज पार्क, 20 मार्च को राष्ट्रपति रामनाथ करेंगे उद्घाटन

punjabkesari.in Wednesday, Mar 16, 2022 - 08:35 PM (IST)

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी में लाल किले के पास विरासत की विषय-वस्तु पर बने नए ‘हैरिटेज पार्क' का उद्घाटन 20 मार्च को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह पार्क जामा मस्जिद के पास बना है जिसे नगर निकाय के कोष से बनाया गया है जिसमें विभिन्न सांसदों ने भी योगदान दिया है। इनमें राज्यसभा सदस्य विजय गोयल भी शामिल हैं जो ‘पुरानी दिल्ली' इलाके में ‘हैरिटेज पार्क' बनाए जाने की कोशिश कर रहे थे।

राष्ट्रपति कोविंद 20 मार्च की शाम को पार्क का उद्घाटन करेंगे जिसके बाद इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। नगर निकाय ने मंगलवार को इस बाबत एक बयान जारी किया है। इस पार्क का नाम चरती लाल गोयल के नाम पर रखा गया है कि जो अविभाजित दिल्ली नगर निगम के पूर्व उपमहापौर थे और दिल्ली विधानसभा के पहले अध्यक्ष थे।

यह ‘हैरिटेज पार्क' 8650 वर्ग मीटर में फैला है और लाल किले के पास परेड ग्राउंड के सामने स्थित है। अधिकारियों ने बताया कि पार्क में लाल पत्थरों और सफेद संगमरमर के ढांचे हैं और मुगल शैली की बारादरी हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News